मोहनलालगंज: निगोहां पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मिली लापता छात्रा, परिजनों ने जताया आभार
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में स्कूल में प्रवेश लेने निकली छात्रा के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी अनुज तिवारी और कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज एक घंटे के भीतर छात्रा को रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।