सूर्यपुरा: खरोज गांव से सूर्यपुरा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
सूर्यपुरा पुलिस ने खरोज गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मंगलवार को 02 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि बीते माह थाना क्षेत्र के खरोज गांव में आपसी भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त 50 वर्षीय रवींद्र पांडेय को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।