दीगोद: कोटड़ा दीपसिंह में गेहूं तुलाई तीन दिन से ठप, खुले आसमान के नीचे पड़ी बोरियां, किसान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
Digod, Kota | May 26, 2026 कोटड़ा दीपसिंह स्थित गेहूं तोल केंद्र पर पिछले तीन दिनों से तुलाई कार्य ठप है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसान गेहूं से भरी ट्रॉलियां लेकर खुले आसमान के नीचे तुलाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने इसको लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला प्रशासन से गेहूं की तुलाई शीघ्र शुरू करने की मांग की है। इनका कहना है कि गेहूं का