महाराजगंज: बछरावां क्षेत्र में बिजली कटौती के खिलाफ उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
21 मई बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे क्षेत्र की बिजली उपभोक्ता एवं कस्बे के व्यापारियों ने पावर हाउस पहुंचकर एस डी ओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें लगातार क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर सुधार करने के लिए मांग की गई। भीषण गर्मी व तपन के चलते लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को व्यापार करने में भी असुविधाएं आए हो रही है।