उन्नाव: उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के रोजगार सेवकों ने 12 माह का वेतन न मिलने पर उन्नाव सीडीओ से की शिकायत
Unnao, Unnao | Jun 17, 2026 उन्नाव जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ बैनर तले दो दर्जन से अधिक संख्या में रोजगार सेवक उन्नाव सीडीओ ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्नाव सीडीओ कृतिराज से शिकायत की है कि जो रोजगार सेवक हैं उनको पिछले 12 महीने का वेतन नहीं मिला है वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा संतोष कुमार गौतम के द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है