हुज़ूर: इलेक्ट्रिक थेरेपी बेड में शॉर्ट सर्किट से आग, बुजुर्ग झुलसे और इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 30, 2026 भोपाल में इलेक्ट्रिक थेरेपी बेड में शॉर्ट-सर्किट होने से 90वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। थेरेपी बेड के इलेक्ट्रिक सिस्टम में अचानक स्पार्किंग हुई और आग भड़क गई। चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।