होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में तौल कांटों की पूजा, समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी शुरू
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में बुधवार को करीब 1बजे चना खरीदी का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से तौल कांटों की पूजा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे हुई, जिसमें मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा भी उपस्थित रहे। सरकार द्वारा इस वर्ष चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5,875 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।