मनेर: भवानी टोला गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Maner, Patna | Jun 8, 2025 मनेर के भवानी टोला में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। हालांकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या विवाहिता की करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मृतका की पहचान भवानी टोला गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार की पत्नी सोनाली के रूप में की गई है। घटना रविवार शाम 6:05 के करीब की बताई गई है। मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।