मनेर: जमीरगंज बाजारपर के पास NH-30 पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, सड़क पर पलटा, बाइक सवार घायल
Maner, Patna | Jun 7, 2025 मनेर के जमीरगंज बाजार पर के पास nh-30 पर बाइक सवार को टक्कर मार कर ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल बिहटा के महददीचक का मिन्टू शर्मा बताया गया है। दुर्घटना शनिवार की दोपहर 3:35 के करीब की है।