मनेर: मनेर के मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की
Maner, Patna | Jun 7, 2025 मनेर नगर परिषद और ग्राम इलाकों के मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की। इसके अलावा मनेर दरगाह परिसर में भी मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। शनिवार की सुबह 6:45 के करीब लोगों ने नमाज अदा की। उसके बाद लोगों ने अपने घरों पर कुर्बानी की रस्म को पूरी की।