बैराड़: बैराड़ में वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत का प्रथम नगर आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बैराड़ नगर् में बन विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा रामनिवास रावत के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष धीरज व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे आतिशी स्वागत सत्कार किया गया। जहा नगर आगमन पर सर्वप्रथम बमनपुरा-बरोद रोड पर पहलवान सिंह पटेल,पदम सिंह रावत,विवेक रावत सहित अन्य सहयोगियों ने भव्य स्वागत किया।