सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में पटवारी की अंतिम काउंसलिंग शनिवार को होगी
नव नियुक्त पटवारी चयन परीक्षा में चयनित पटवारी की दूसरी और अंतिम काउंसलिंग कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 24 और 25 में 9 मार्च शनिवार को आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी चयनित अभ्यर्थी काउंसलिंग में सभी आवश्यक मूल दस्तावेज अपने साथ लेकर पहुंचे। कलेक्टर दीपक आर्य ने काउंसलिंग स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं।