सागर नगर: गेंहू पंजीयन की अवधि बढी, अब सागर जिले के किसा 10 मार्च तक पंजीयन कर सकेंगे
समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय हेतु शासन द्वारा पंजीयन की अवधि बढाई गई है। खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुयाय ने बताया कि जिले के कृषकबंधु गेंहू विक्रय हेतु अपना पंजीयन अब 10 मार्च तक पूर्व निर्धारित स्थलों पर सुगमता से करा सकते है।