सागर नगर: सागर शहर में महाकाल संगठन द्वारा चंपा बाग से निकाली गई भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, जमकर नाचे श्रद्धालु
सागर शहर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा जहाँ एक ओर शहर के सभी शिवालयों में दिनभर भक्तो का तांता लगा रहा।वही दूसरी तरफ शहर के विभिन्न स्थानों से भगवान शिव की बरात निकली गई। शहर के प्रमुख महाकाल संगठन द्वारा चम्पाबाग से भगवान भोलेबाबा की बारात बड़े ही धूमधाम से निकली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।