सागर नगर: पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम पहुँचे, शिव बारात में शामिल हुए
शिवरात्रि महापर्व पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जा रही है। शुक्रवार दोपहर पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की साथ ही भगवान भोलेनाथ की बारात में भी शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दी है।