खुरई: नाली निर्माण ठेकेदार व मैरिज गार्डन संचालक की लापरवाही से बैंड बजाने गया युवक नाली में गिरा, गले में सरिया घुसने से मौत
Khurai, Sagar | Mar 15, 2024 राहतगढ़ रोड पर नाली निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और अवैध मैरिज गार्डन संचालक की लापरवाही से एक युवक की मौत। दरअसल 12 मार्च को शादी में बैंड बजाने गई पार्टी बारात समाप्त होने के बाद लौटते समय मैरिज गार्डन के बाहर निर्माणाधीन नाली में बैंड पार्टी का युवक विशाल बंसल गिर गया जिससे नाली का सरिया गले में घुस गया। ईलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।