बरेली: नाली के पानी को लेकर बवाल, पड़ोसियों ने की मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार, इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। लक्ष्मीपुर गौटिया निवासी राहुल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी माँ हीराकली के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राजेश और भगवानदास नाली के पानी को लेकर विवाद करने लगे।