कसमार: दांतू के पास आमने-सामने जायलो व ऑटो वाहन की टक्कर में ऑटो चालक की घटनास्थल पर हुई मौत
Kasmar, Bokaro | Mar 17, 2024 एनएच 23 पर दांतू के पास जायलो वाहन व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक बीना तांती की घटनास्थल पर मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो संख्या जेएच 09 बीबी 5013 और जायलो वाहन संख्या जेएच 09 एन 4994 में टक्कर हुई है। हादसे के बाद जायलो वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है।