कसमार: मंजूरा निवासी लापता व्यक्ति का शव मंजूरा में एक कुएं से बरामद,परिजनों ने जताया हत्या का आशंका
Kasmar, Bokaro | Mar 14, 2024 बोकारो जिले के कसमार थाना अंतर्गत मंजूरा निवासी लापता सोमर महतो व्यक्ति का शव मंजूरा में आज गुरुवार को एक कुएं से बरामद हुई है।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।इस दौरान ग्रामीणों का भारी संख्या में भीड़ जुट गई थी।इधर परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है।सोमर महतो 12 मार्च से लापता था।