राजधानी रायपुर में पिता ने गुस्से में अपनी 6 महीने की बेटी को दो बार जमीन पर पटक दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर है। घटना पत्नी के मायके जाने की बात पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशीष कावरिया की उम्र करीब 20 साल है। वह पत्नी और बेटी के साथ बीएसयूपी कॉलोनी में रहता था। दोनों ने आपसी सहमति से अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद से ही उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
14 अक्टूबर को पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद रात में आरोपी उसे लेने ससुराल पहुंचा। पत्नी को वापस घर ले जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के मायके जाने से आरोपी नाराज था।
विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी 6 म�