पाकरटांड: जोकबहार पेरिस महिला संघ सम्मेलन में शामिल हुए कोलेबिरा विधायक महिलाओं को किया जागरूक
जोकबहार GEL चर्च काउंसिल पेरिस के छठे वार्षिक महिला संघ सम्मेलन का आयोजन सुंदराटोली में शुक्रवार की शाम 7:00 बजे किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक शामिल हुए जहां पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की समझ में महत्वपूर्ण भूमिका है और समाज की वे लोग रीढ़ है, इसलिए बच्चों में संस्कार शिक्षा सहित सभी चीजों को बेहतर करने का काम करें।