गया टाउन सीडी ब्लॉक: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर वृद्ध यात्री गंभीर
गया जंक्शन पर गुरुवार सुबह 8 बजे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब 12330 आनंद विहार–सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को तत्काल रोका गया.