लखनऊ के मोहनलालगंज में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना 16 लोगों को भारी पड़ गया। आपसी विवाद और लगातार मिल रही झगड़े की सूचनाओं पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।