मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 101 चालान के बाद ₹4,40,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 101 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 4,40,000 रुपए का यातायात पुलिस ने जुर्माना वसूला है। वहीं कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।