प्रयागराज: माया प्रेस में लगी भीषण आग मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया चौराहे के पास माया प्रेस में लगी आग
बीते बुधवार रात को माया प्रेस में लगी भीषण आग। माया प्रेस पिछले सन 2000 से बंद है और इसका मामला हाई कोर्ट में लंबित है। आग इतनी बढ़ गई कि अगल-बगल के एरिया को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।