गोपालगंज: लालाछापर बाजार लूटकांड का मास्टरमाइंड गोलू मिश्रा, इलाज के दौरान हुई मौत, पहले से दर्ज थे कई मामले
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार में लूटपाट करने गए बदमाश में शामिल गोलू मिश्रा की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने स्वजन को सौंपा। पूर्व से दर्ज थे आठ अपराधिक मामले।