झांसी: कानपुर चुंगी पर बने कब्रिस्तान में लगे विद्युत पोल तूफान से हुए टेढ़े, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा #jansamasya
Jhansi, Jhansi | May 27, 2025 विद्युत कटौती से झांसी शहरवासी काफी परेशान है जिसको लेकर शहर वासियों द्वारा कई धरना प्रदर्शन भी किए गए हैं वही बुधवार की रात आए तेज आंधी तूफान ने भी कई जगह विद्युत पोलों को उखाड़ दिया तो कई जगहों के तार टूट गए। कानपुर चुंगी के पास बने कब्रिस्तान पर कब्रिस्तान के अंदर लगे लगभग 6 से 7 विद्युत पोल तूफान के चलते पूरे तरीके से टेढ़े हो गए हैं।