कैराना: तितरवाड़ा गांव के किसान ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी रितिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अंकित, रवि व तरसपाल ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए लाठी—डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।