खंडवा नगर: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सुस्त, 61 केंद्रों पर केवल 9.4 हजार एमटी गेहूं पहुंचा
जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रक्रिया जारी है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर आवक की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आ रही है। जिले में कुल 35,502 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जिसके मुकाबले अब तक मात्र 2,245 किसान ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे हैं।