इटावा: दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला की तबीयत बिगड़ी, इटावा जक्शन पर ट्रेन रुकवाकर उतारा गया, मौत
Etawah, Etawah | May 7, 2026 गया से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार तड़के एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर शव उतारा।झारखंड के धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपनी पत्नी माया देवी (66) और साड़ू बाल्मीकि के साथ बुधवार शाम 6:40 बजे निकली थी। गुरुवार दोपहर माया देवी का 2 बजे पोस्टमार्टम कराया।