आगरा: लूट के मामले में फरार 10 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को टीपी नगर के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में वांछित, वारंटी, इनामिया व गैंगस्टर एक्ट आदि में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा की थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में फरार 10 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर टीपी नगर के पास से इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।