आगरा: ताजगंज अंतर्गत पंचवटी कॉलोनी में समत्व फाउंडेशन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदाताओं को किया जागरूक
आगरा में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए समत्व फाउंडेशन द्वारा ताजगंज क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में बुजुर्ग,युवा और बच्चे शामिल रहे। समत्व फाउंडेशन दिल्ली में भी निशुल्क योग शिविर आयोजित करने वाला हैं।