आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र निवासी दलबीर का आत्महत्या से पहले का वायरल वीडियो इंटरनेट पर वायरल,कर्ज के कारण दी थी जान
आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत एकता चौकी क्षेत्र में रहने वाले दलबीर ने बीते शनिवार को घर मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। अब दलबीर के आत्महत्या करने से पहले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ हैं। जिसमे वह गाँव के पूर्व सरपंच और उसके साथियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते दिख रहा हैं। ताजगंज पोलोके पूरे मामलें की जांच में जुटी हैं।