वैश्विक युद्ध की आशंकाओं और उसके प्रभावों को देखते हुए पलामू में नागरिक समाज ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण पहल की है। आईएमए हॉल में सोमवार दोपहर 4 बजे तक आयोजित बैठक में “नागरिक मोर्चा” का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को ‘स्टॉप वार’ के नारे के साथ शहर में एक व्यापक नागरिक मार्च निकाला जाएगा।