गोरखपुर: बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद
बेनीगंज के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर नारी शक्ति बंधन अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे। उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन के माध्यम से विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता के बीच में जाने का काम प्रारंभ किया गया है।