गोरखपुर: गोरखपुर के रुस्तमपुर से 9 फरवरी को निकल जाएगी निषाद आरक्षण पदयात्रा लखनऊ पहुंचकर होगी समाप्त प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
निषाद समाज की 17 उपजातियां को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर निषाद आरक्षण यात्रा पदयात्रा 9 फरवरी को निकल जाएगी, जो गोरखपुर ,महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर ,जौनपुर सहित इलाहाबाद, प्रतापगढ़,रायबरेली होते हुए लखनऊ तक जाएगी। निषाद समाज को आरक्षण दिलवाना इसका मकसद होगा।