गोरखपुर: मौसम का पूर्व अनुमान लगाने के लिए जिले में स्थापित होंगे 14 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2024 में प्रदेश में किसानों को राहत देने के लिए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के लिए लंबा चौड़ा बजट रखा है। इसी क्रम में जिले में अलग-अलग स्थान पर 14 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS) स्थापित किए जाएंगे। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया AWS लगने से किसान भाइयों को खेती में काफी मदद मिलेगी।