गोरखपुर: मुख्यमंत्री का सम्मान पत्र लेकर गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा पटरी व्यवसाई, नगर निगम अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप
गोरखपुर प्रेस क्लब पर पटरी व्यवसाई आज मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान पत्र के साथ पहुंचा। उसने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमें सम्मानित किया हम पटरी व्यवसाईयों का हौसला अफजाई भी किया, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारी हमें रोज प्रताड़ित कर रहे हैं, हमारी दुकान को तोड़ दिए हैं। हमारे परिवार का कैसे होगा भरण पोषण जब अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं।