दातागंज: दातागंज कोतवाली परिसर में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उपजिलाधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक की
शनिवार शाम 5 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली परिसर में आंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बैठक की है। इस कार्यक्रम को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग भी बैठक में मौजूद रहे।