मढ़ौरा: दामोदरपुर में नलजल संचालन के विवाद को लेकर वार्ड सदस्य से मारपीट, कार्यवाई में जुटी पुलिस
थानाक्षेत्र के दामोदरपुर में नलजल संचालन के विवाद को लेकर गुरुवार को एक वार्ड सदस्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर गुरुवार की दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बरदहियां पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य सैफ अली के साथ मारपीट हुई है पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।