दतिया नगर: भीषण गर्मी में भी ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, वाहन पर लगाया व्हील लॉक।
भीषण गर्मी के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रभारी श्रीमती सपना शर्मा लगातार सक्रिय हैं। बुधवार दोपहर1बजे टाउन हॉल से किला चौक तक विशेष अभियान चलाकर सड़क पर किए गए अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर सामान एवं बोर्ड रखे जाने से यातायात