दुधि: ओबरा में दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को कौशांबी जिले के सैनी थाना के सामने ओवरब्रिज हाईवे, कानपुर रोड से दिल्ली भागते समय पकड़ा गया। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। पीड़िता ने ओबरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।