ऊंचाहार: बाबूगंज बाजार में एचटी लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलसी महिला, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में पवन कुमार की पत्नी रैना रविवार की दोपहर, स्टील के पाइप को उठा रही थी, इसी दौरान दरवाजे से गुजरी हाईटेंशन लाइन में पाइप छू गया, जिसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर महिला गम्भीर रूप से झुलस गई, जानकारी होने पर परिजनों की मदद से आनन फानन महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज किया जा रहा है।