ललितपुर: छात्र सभा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए मुख्यालय पर किया जमकर प्रदर्शन
छात्र सभा समाजवादी की पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने निजी विद्यालयों पर मनमानी की आरोप लगाते हुए मुख्यालय की सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने उक्त मामले में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मनमानी पर रोक लगाने एवं जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की।