लोनी: खन्ना नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अखबार में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस ने कब्जे में लिया।
Loni, Ghaziabad | Mar 19, 2024 एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि खन्ना नगर कॉलोनी सड़क किनारे एक लड़की के नवजात शिशु का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात शिशु का शव किसने फेंका है। इसके लिए मंगलवार को आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।