मौथाबारी पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय बुढ़वाबथान परिसर में रविवार शाम करीब 3 बजे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता चौपाल एवं जागरूकता रैली आयोजित हुआ। बीडीओ देवाशीष कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी बताया एवं मतदान के लिए जागरुक किया।