जबेरा: घाना के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Jabera, Damoh | Nov 23, 2024 जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम चंडी चोपरा से मेला करके युवक वापस लौट रहा था तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल में शनिवार की शाम 6 बजे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। मौके पर एएसआई अशोक सिंह पहुंचे व जांच की जा रही है।