करछना: कटका गांव के सामने ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हुआ, पुलिस ने उपचार के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक को ट्रेन से गिरता देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।