मुज़फ्फरनगर: शादी समारोह से लौट रहे किसान नेता शाहिद राजा पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर घायल, तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद राजा पर कथित जानलेवा हमला होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि शादी समारोह से लौटते समय तीन युवकों ने उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगठन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।