शाहजहांपुर: 7 माह की मासूम के सिर से उठा मां का साया, 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत
शाहजहाँपुर। जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के बिरिया फतेहपुर गाँव में मंगलवार रात एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका छोटी कुमारी की शादी महज डेढ़ साल पहले छोटेलाल के साथ हुई थी। घटना के समय पति मजदूरी करने गया था। जब वह रात साढ़े नौ बजे घर लौटा, तो पत्नी चारपाई पर बेसुध पड़ी मिली। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित